तुलसी के पत्ते के फायदे और नुकसान
“तुलसी एंटीबायोटिक व दर्द निवारक होती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। रोज सुबह 3 -5 तुलसी पत्तों का सेवन करें। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। “
” Basil is an antibiotic & pain reliever and increases the immunity. Eat 3-5 basil leaves daily. It will be very beneficial for you. “
तुलसी पत्ते के फायदे:
बुखार कम करने में फायदेमंद: तुलसी में एंटीबैक्टीरिया, एंटीफंगल व एंटीबायोटिक प्रोपर्टीज होती है, जो बुखार को कम करने में लाभकारी होता है। बुखार चाहे इन्फेक्शन से हुआ हो या मलेरिया से हुआ हो। तुलसी उसे कम करने में सक्षम है। आयुर्वेद में बुखार के समय तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है। यह बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
काढ़ा बनाने का तरीका – ½ लीटर पानी में कुछ तुलसी की पत्तियां व इलायची पाउडर डालकर, तब तक उबालें जब तक वो आधा ना रह जाये। इसमें आप दूध व शक्कर भी मिला सकते है। इसे मरीज को हर 2-3 घंटे में दें।
डायबिटीज से लड़ने में मददगार: शरीर में इन्सुलिन को बनाने व बनाये रखने वाले तत्व को तुलसी बाहर निकालती है। तुलसी ब्लड शुगर को कम करती है, जिससे डायबटीज कंट्रोल रहती है।
तनाव दूर करें: तुलसी शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन को बाहर निकालता है। इसे एंटी स्ट्रेस एजेंट भी कहते है। तुलसी हमारी सभी कोशिकाओं को सामान्य रूप से चलने में मदद करती है, खून का संचार अच्छे से करती है। ज्यादा तनाव होने पर 10-12 तुलसी दिन में 2 बार चबाएं, यह तनाव कम करता है।
पथरी की समस्या दूर करें: किडनी में पथरी खून में यूरिक एसिड बढ़ने से होती है। तुलसी इस यूरिक एसिड को कम कर सकता है। तुलसी में मौजूद तेल पथरी को नष्ट करता है और यह एक तरह से दर्द निवारक भी है। इसलिए यह पथरी में होने वाले दर्द से आराम दिलाता है। यह पथरी की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू इलाज है।
कैसे उपयोग करें – तुलसी के रस को निकालकर उसमें शहद मिलाएं। अब इसे कम से कम 6 महीने तक रोज पियें। किडनी से पथरी बिना किसी इलाज के बाहर निकल जाएगी।
कैंसर से लड़ने में मदद करें: तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होने के कारण ये ब्रैस्ट कैंसर व तम्बाकू से होने वाले मुंह के कैंसर में आराम देती है। रोज तुलसी चबाने से कैंसर की कोशिकाएं शरीर में बढ़ नहीं पाती है।
स्मोकिंग छुड़ाने में मददगार: तुलसी में एंटी स्ट्रेस एजेंट होते है, जो स्मोकिंग छोड़ने में मदद करते है। तनाव कम होने से सिगरेट पीने की इच्छा कम होती है, जिससे आप स्मोकिंग आसानी से छोड़ सकते है। जब ही सिगरेट पीने की इच्छा होने लगे तुलसी की कुछ पत्तियां लेकर चबाने लगे। स्मोकिंग से आपके शरीर को होने वाले नुकसान को तुलसी रिकवर कर देती है।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं: तुलसी शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढाती है। चाय में तुलसी डालकर पीना ठंड व बरसात के दिनों में बहुत फायदेमंद होता है।
दर्द मिटाएं: किसी भी कारण से होने वाले सिरदर्द को तुलसी की पत्ती ठीक कर सकती है। तुलसी में दर्द मिटाने के तत्व मौजूद होते है जिसे खाने से आपको सभी तरह के दर्द से आराम मिलेगा।
कैसे उपयोग करें– एक पतीले में पानी लें, उसमे कुछ तुलसी की पत्तियां डालें, अब इसे उबालें. थोडा ठंडा कर इसमें तोलिया भिगोकर निचोड़े अब इसे अपने सिर में बांध लें। इससे बहुत जल्द सिरदर्द ठीक हो जायेगा। इसके अलावा आप तुलसी की पत्ती की जगह उसमें तुलसी का तेल भी डाल सकते है।
दस्त-उल्टी दूर करें: इस समस्या को भी तुलसी आसानी से दूर कर देती है। दस्त होने पर तुलसी की कुछ पत्तियों को पीस कर उसमें शहद व जीरा पाउडर मिलाएं अब इसे मरीज को हर 2 घंटे में दें। इसके अलावा उल्टी होने पर तुलसी के रस में अदरक का रस व छोटी इलायची का पाउडर मिलाकर पीना चाहिए।
तुलसी की पत्तियों के नुकसान:
तुलसी के अधिक सेवन से यूजोनोल की अधिक मात्रा हो जाती है, जो कि बहुत नुकसान पहुंचाता है। यह कई हानिकारक चीजों जैसे सिगरेट आदि में पाया जाता है। इससे खांसी के दौरान खून, तेजी से श्वास और मूत्र में खून जैसी समस्या हो जाती है।
तुलसी खून को पतला करता है इसलिए इसे किसी अन्य दवा के साथ नहीं लेना चाहिए।
Back Pain : लॉकडाउन में घर से काम बढ़ा रहा है कमर दर्द, ये उपाय दिलाएंगे निजात
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन को 21 दिन से अधिक का समय बीत चुका है इस समय में अधिकतर लोग घर से काम (work from home) कर रहे हैं। मगर अब समस्या ये है कि कोई घर से बाहर नहीं निकल सकता, घर से ऑफिस वर्क (work from home) करने वाले लोगों की शिकायत आने लगी है कि लंबे समय तक बैठने से उन्हें कमर दर्द (Back pain) रहने लगा है। आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें आज़माकर आप कमर दर्द काफी हद तक कम कर सकते हैं।
रोजाना करें कसरत
आमतौर पर पीठ दर्द आयु से संबंधी रोग है। उम्र अधिक होने पर अन्य अस्थियों के साथ कशेरूक यानी रीढ़ का जोड़ भी दुर्बल हो जाता है और उनमें कैल्शियम की कमी हो जाती है। 25 प्रतिशत की-बोर्ड ऑपरेटरों को कंप्यूटर पर काम करने से सर्वाइको ब्रैकियल सिंड्रोम हो जाता है। इसमें व्यक्ति की बाँह, कंधा, पीठ और गर्दन की पेशियां हमेशा तनाव में रहती हैं। इस दिक्कत से बचने के लिए जरूरी है कि शरीर को नियमित व्यायाम से चुस्त-दुरुस्त रखें।
बरतें एहतियात
– कमर दर्द के रोगी को हमेशा सख्त बिस्तर पर सोना चाहिए।
– काम करते समय शरीर बिल्कुल सीधा रखें।
– ज्यादा भारी सामान न उठाएं।
– खाने में कैल्शियम और विटमिन की मात्रा बढ़ाएं।
कमर दर्द में मसाज से मिलेगी राहत
सरसों के तेल, ऑलिव ऑइल, लैवेंडर ऑइल इनमें से किसी को भी चुनें और उसे हल्का गर्म कर कमर पर मालिश करें। इस दौरान अंगूठों से रीढ़ की हड्डी पर भी हल्का दबाव बनाते हुए मसाज करें। सीधे के साथ ही सर्कुलर मोशन में भी मसाज करें। इससे आपको कुछ ही देर में दर्द से राहत महसूस होगी।
मेथी दाना
एक चम्मच मेथी दाना लें और इसका पाउडर बना लें। अब एक ग्लास गर्म दूध में इसे मिलाएँ और साथ में एक टीस्पून शहद डालें। इसे सिप लेते हुए पिएं। एक घंटे में आपको कमर दर्द में आराम महसूस होगा।
कमर दर्द में असरदार है काढ़ा
कमर दर्द होने पर दशमूल काढ़ा सुबह व शाम पीना चाहिए। चूंकि कमर दर्द का मूल कारण कब्ज माना गया है, इसलिए कब्ज होने पर अरंडी के तेल का थोड़ी मात्रा में सेवन करना चाहिए। रात में गेहूं के दाने को पानी में भिगोकर सुबह इन्हें खसखस और धनिये के दाने के साथ दूध में मिला लें। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से न सिर्फ कमर दर्द ठीक हो जाता है बल्कि शरीर में ताकत भी बढ़ती है।


No comments:
Post a Comment